Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

फिल्म अभिनेता सैफ अली पर हमले की जांच के लिए पुलिस की 15 टीम गठित

पुलिस उपायुक्त दीक्षित गेडाम ने बताया कि इस मामले में तीन नौकरों से पूछताछ की जा रही है। इन तीनों का मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है। अब तक की जानकारी के अनुसार हमलावर सैफ अली खान के बेटे जहांगीर के बेडरूम में छिपा था।

16 Jan 2025

फिल्म अभिनेता सैफ अली पर हमले की जांच के लिए पुलिस की 15 टीम गठित

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद मुंबई पुलिस ने जांच के लिए 15 पुलिस टीमें गठित की हैं। इनमें मुंबई पुलिस अपराध शाखा की 8 टीम और मुंबई पुलिस की 7 टीम अलग-अलग एंगल से मामले की छानबीन कर रही हैं। इनमें से एक टीम को मुंबई के बाहर भेजा गया है। हमले के बाद सैफ अली खान का लीलावती अस्पताल में डॉ. नितिन डांगे और डॉ. लीना जैन की देखरेख में उपचार चल रहा है। राज्य सरकार ने कहा है कि जल्द ही हमलावर गिरफ्त में होंगे।

पुलिस उपायुक्त दीक्षित गेडाम ने बताया कि इस मामले में तीन नौकरों से पूछताछ की जा रही है। इन तीनों का मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है। अब तक की जानकारी के अनुसार हमलावर सैफ अली खान के बेटे जहांगीर के बेडरूम में छिपा था। उसे देखने के बाद नौकरानी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसकी भनक लगते ही सैफ अली खान अपने बेडरूम से बाहर आए। इसके बाद हमलावर ने नौकरानी और सैफ अली खान पर हमला कर दिया था। इस घटना में घायल सैफ अली खान और नौकरानी का इलाज चल रहा है।

इस घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच के अधिकारी दया नायक मौके पर पहुंचे और पूछताछ कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। विपक्ष ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। विपक्ष ने कहा कि जब इतनी बड़ी सुरक्षा में रहने वाले फिल्म स्टार सुरक्षित नहीं हैं, तो आम व्यक्ति की सुरक्षा तो राम भरोसे ही है। इस पर गृहराज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि घटना की छानबीन की जा रही है। बहुत जल्द आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिल्म अभिनेता सैफ अली पर हमले की जांच के लिए पुलिस की 15 टीम
पुलिस उपायुक्त दीक्षित गेडाम ने बताया कि इस मामले में तीन नौकरों से पूछताछ की जा रही है। इन तीनों का मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है। अब तक की जानकारी के अनुसार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News